Breaking News

अयोध्या में रामोत्सव 2024 की शाम संगीतमय “रामकथा” के नाम रही

आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या में ‘राम की पैड़ी’ की शाम संगीतमय “रामकथा” की प्रस्तुति से जीवंत हो उठी | मौका था, पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित 2024 के दिव्य उत्सव का, जिसमे प्रभु राम की संगीतमय और मनोरम राम कथा ने समां बांध दिया |
शाम की शुरुआत कार्यक्रम की होस्ट राज स्मृति द्वारा अतिथियों के हार्दिक स्वागत के साथ हुई, जिसने संगीतमय रामकथा और भजन संध्या के लिए मंच तैयार किया। कालजयी भजन “राम का गुणगान करिये” की भावपूर्ण शुरुआत के साथ मुख्य गायक मनुज शर्मा और उनके प्रतिभाशाली साथी कलाकारों नवीन मिश्रा (सितार),अलका ठाकुर(बांसुरी), पवन चौहान(कीबोर्ड), मोहित सिंह (ढोलक) और आशीष मिश्रा (तबला) ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनुज शर्मा ने भगवान राम के जीवन का चित्रण करते हुए ‘संगीतमय राम कथा’ प्रस्तुत की, जिसमें दर्शक उत्साहपूर्वक शामिल हुए और भक्तिमय माहौल बन गया। कार्यक्रम में संगीत और भक्ति के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण से बनी दिव्य आभा ने दर्शकों को विमोहित करने का काम किया ।
अंत में होस्ट राज स्मृति ने रामोत्सव में मंच प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही संगीतमय रामकथा को संभव बनाने के लिए जयवीर सिंह, (पर्यटन मंत्री), मुकेश मेश्राम (महानिदेशक उत्तर प्रदेश पर्यटन), शोभित कुमार नाहर (निदेशक एसएनए) और राजीव प्रधान (संरक्षक एवं मार्गदर्शक) को विशेष धन्यवाद दिया |उन्होंने कलाकारों के सामूहिक प्रयासों के साथ-साथ दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की भी सराहना की, जिसने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से रामोत्सव 2024 की शाम को यादगार बनाने के लिए कलाकारों को सम्मानित भी किया।

Check Also

अयोध्या में 100 कमरे वाले रिज़ॉर्ट के लिए अमेरिकी कंपनी और पर्यटन विभाग में हुआ एग्रीमेंट

लखनऊ: 27 जनवरी 2024 अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *