Breaking News

उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग को मिला देश का प्रतिष्ठित एस्काच अवार्ड गोल्ड

लखनऊ: 29 अगस्त, 2023
पशुओं में लम्पी स्किन बीमारी (एल0एस0डी0) के प्रभावी कन्ट्रोल हेतु उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग को देश का प्रतिष्ठित स्कॉच एवार्ड (गोल्ड) प्राप्त हुआ है, जिसे गत 26 अगस्त, 2023 को पशुपालन विभाग के निदेशक डा० इन्द्रमनि ने दिल्ली में प्राप्त किया। डॉ इंद्रमणि ने मुख्यमंत्री जी,पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह एवम अपर मुख्य सचिव, पशुधन डॉ0 रजनीश दुबे के मार्गदर्शन और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए पशुपालन विभाग का प्रतिनिधित्व करने पर गौरवान्वित महसूस करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लम्पी स्किन बीमारी निकटवर्ती अन्य प्रदेशो के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी पैर पसार रही थी, परन्तु पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह व अपर मुख्य सचिव, पशुधन, डा0 रजनीश दुबे के कुशल मार्गदर्शन में 9 सदस्यों की टीम बनाकर प्रदेश के 1.90 करोड़ गोवंशों की सुरक्षा इस बीमारी से की गयी। जिसके फलस्वरूप गोवंशों की मृत्यु अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम हुई, जिसके दृष्टिगत एवं विभाग की कार्यकुशलता को रेखांकित करते हुए स्कॉच एवार्ड कमेटी ने उत्तर प्रदेश, पशुपालन विभाग को स्काच अवार्ड गोल्ड से सम्मानित किया।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *