आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ। भारत विकास परिषद, पूर्वी शाखा ने सिटी मांटेंसरी स्कूल, गोमतीनगर विस्तार में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। संगोष्ठी में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही । मंच पर न्यायमूर्ति सहित सभी धर्मो के प्रतिनिधि बैठे थे। न्यायमूर्ति ने सभी को वोट देने की शपथ दिलाई। रक्षामंत्री ने भारत के चहुदिशि विकास की चर्चा की। उन्होंने बताया कि अर्थ में हम दुनिया की 11 वीं से घटकर 5 वीं अर्थशक्ति हैं। रक्षा उत्पादन में हम आत्मनिर्भर होने जा रहें हैं। अंतरिक्ष में हमने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विश्व में पहली बार लैंड रोवर उतारा। इसी बीच स्टार्ट अप व यूनिकॉर्न की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई। सरकार की विभिन्न कल्याण कारी योजनाएं जैसे सबको पक्का मकान, आयुष्मान कार्ड, उज्वला, घर घर नल से पानी व टॉयलेट सभी को धर्म व जाति बिना देखे दिया गया। धारा 370 हटाई गयी व राम मंदिर बना। हम 3 साल में हीं तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। निरंतर विकास के लिए एक स्थाई सरकार जी आवश्यकता है। सभी को वोट की ताकत बताई व अपने विवेक से मतदान करने का निवेदन किया। राष्ट्र गान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ। शाखा से अध्यक्ष टी एन मिश्रा, सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार श्रीवास्तव व एक बस्ती एक गांव प्रभारी निर्मला सिंह डा सुषमा तिवारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Parivartan Live