Breaking News

अजय भट्ट ने की राजनाथ सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील

आमोद श्रीवास्तव
केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने आज लखनऊ में हुसैनगंज चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय पर पहुंचकर अपने विचार प्रस्तुत किये और लखनऊ से  लोकसभा का चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विंध्यवासिनी कुमार विधान परिषद सदस्य,जयति श्रीवास्तव, सभापति , पीसीडीएफ ने भागीदारी की और अपने विचार प्रस्तुत किये। आयोजन एवं संयोजन भाजपा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। चुनाव कार्यालय प्रभारी महेश साहू , वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा, भारती, राजीव वर्मा, नरेंद्र शर्मा, विजयकांत खरे , नीरा सिन्हा, बलदाऊ श्रीवास्तव, जवाहर भवन चित्रांश सभा के संस्थापक सदस्य, मालवीय नगर की सभासद रीना सिंह ने भागीदारी की, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, अजयदीप श्रीवास्तव, रिषभ श्रीवास्तव, हिमांशु भटनागर,पत्रकार आमोद श्रीवास्तव ने अपनी भागीदारी की, इनके अलावा कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता में कार्यक्रम के हिस्सा बने और राजनाथ सिंह को 5 लाख वोटो से विजय का वचन दिया। कार्यक्रम के समापन में नरेंद्र श्रीवास्तव ने सभी का भागीदारी करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *