आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ।भारत विकास परिषद पूर्वी शाखा का पारिवारिक होली मिलन समारोह, आमसभा व दायित्व ग्रहण दिनांक 21 अप्रैल को भारतीय विद्या भवन विद्यालय, गोमतीनगर में अध्यक्ष श्री टी एन मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुकेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। प्रांतीय अध्यक्ष, डी एस शुक्ला व महासचिव एस के सक्सेना की गौरवमयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सदस्य श्रीमती अमिता जैन व राजेश मल्होत्रा तथा प्रान्त प्रकल्प धारी सीमा मल्होत्रा व डॉ विम्मी त्रिपाठी भी उपस्थित थीं। मंजू मिश्रा, महिला संयोजिका ने कार्यक्रम का समन्वय किया व स्नेहा अग्रवाल ने मंच संचालन किया। वन्दे मातरम, दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाखा अध्यक्ष टी एन मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय सामूहिक सरल विवाह के शाखा के लाभार्थी जोड़े बबलू व पायल को शाखा ने उपहार देकर सम्मानित किया। सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सचिव की 2023-24 की रिपोर्ट व कोषाध्यक्ष नरेश कुमार श्रीवास्तव ने आयव्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। तदनंतर सचिव व कोषाध्यक्ष ने क्रमशः 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना व बजट प्रस्तुत किया। पुनः दायित्व धारियों का दायित्व ग्रहण व नये सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। डी एस शुक्ला, अध्यक्ष अवध प्रान्त ने अपने विचार रखे। मुकेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन व भारत विकास परिषद का परिचय दिया। शाखा से प्रान्त के लिए चुने गए प्रकल्प धारियों का सम्मान किया गया व उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रकल्प धारी व सदस्यों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। अंत में फूल की होली खेली गयी जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। पूरा वातावरण होलीमय हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी भावविभोर थे।
सुनील सक्सेना, संगठन सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया व राष्ट्र गान के साथ सभा संपन्न हुई। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन किया।
इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग उपस्थित थे जिसमें 25 नये सदस्य थे।

Parivartan Live