Breaking News

आकाशवाणी, लखनऊ आयोजित करेगा जी-20 वाक फॉर वाटर, ‘जल के लिए चल’

लखनऊ। आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा ‘जी-20 में भारत की अध्यक्षता के उत्सव’ श्रृंखला में 03 सितम्बर 2023 को जी- 20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल’ का आयोजन किया जायेगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 6.00 बजे होगा, जो कि 1090 चौराहा, गोमतीनगर शुरू हो कर समतामूलक चौराहे से आइनॉक्स होते हुए गाँधी सेतु होकर 1090 चौराहे पर ही समाप्त होगा ।

मुख्य अतिथि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश श्री दुर्गा शंकर मिश्र इस वाक को ‘फ्लैग ऑफ’ करेंगे। इस अभियान में जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, जल दूत, गण्यमान नागरिक, मीडिया कर्मी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी तथा स्कूली बच्चे शामिल होंगे। इस मौके पर वॉक के साथ-साथ कुलदीप सिंह चौहान और साथियों की बैंड प्रस्तुतियाँ तथा अपराजिता ग्रुप द्वारा ज़ुम्बा एरोबिक्स का भी प्रदर्शन किया जायेगा।

आकाशवाणी, लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे ने बताया की इस अभियान का उद्देश्य पानी की कमी के बारे में जागरूकता फैलाना, जल संरक्षण के महत्व पर जोर देना और युवाओं को जागरुक करना है। इस अभियान में हम सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है एवं इसके लिए मौके पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *