Breaking News

डीजीपी ने प्रस्तुत किया यूपी पुलिस की कार्रवाई का लेखा-जोखा, क्राइम रेट में गिरावट का दावा

परिवर्तन लाइव। राकेश सिंह 

लखनऊ 31.12.25। यूपी पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश में पुलिस द्वारा की गई प्रमुख कार्यवाहियों का विस्तृत हिसाब पेश किया। उन्होंने बताया कि लगातार सख्त कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के चलते प्रदेश में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। क्राइम रेट में आई गिरावट का तुलनात्मक आंकड़ा भी प्रेस के सामने रखा गया। डीजीपी ने पुलिस की विभिन्न अभियानों का ब्यौरा देते हुए कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने यक्ष ऐप को एआई और लीगल टेक्नोलॉजी का सशक्त कॉम्बिनेशन बताया और इसके कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस ऐप के बेहतर उपयोग के लिए मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल अब जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाने में साइबर क्राइम डेस्क स्थापित की जाएगी। वित्तीय साइबर अपराधों में अब तक 325.25 करोड़ रुपये की धनराशि वापस कराई जा चुकी है। डीजीपी ने नागरिकों की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि अवेयरनेस कार्यक्रमों से पुलिस को बड़ी मदद मिल रही है।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *