Breaking News

डालीगंज इलाके में तीन मंजिला इमारत को अवैध रूप से तोड़ते वक्त एक छात्रा गंभीर रूप से हुई घायल।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र में स्थित नजीरगंज में बिना किसी सुरक्षा मानक के भवन संख्या 490/16 तीन मंजिला इमारत को तोड़ते वक्त उसी इमारत में निवास कर रही एक छात्रा प्रति निषाद के सिर पर मंगलवार की सुबह बिल्डिंग के ऊपर से ईट गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर अचेत हो गई। इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। आननफानन में परिजनों ने छात्रा को पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्रा के सिर में इंटरनल इंजरी लगने की पुष्टि करते हुए उसका इलाज किया।

वहीं घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बिल्डिंग के मालिक अजय अग्रवाल व उनके परिजनों से बिना किसी सुरक्षा मानक के इमारत तोड़वाने को लेकर पूछताछ की।उधर, इमारत में निवास कर रहे करीब दो दर्जन से ज्यादा परिवारजनों की माने तो वे इस भवन में 50 वर्ष से भी ज्यादा वर्षों से निवास कर रहे हैं। आरोप है कि इस बिल्डिंग के मालिक अजय अग्रवाल व उनके परिजन द्वारा बिना किसी प्रशासनिक आदेश व बिना सुरक्षा मानक को पूरा किए इस तीन मंजिला इमारत को ऊपर से तोड़वा रहे हैं, जबकि उसके नीचे के मंजिलों में दो दर्जन से ज्यादा लोग अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। अक्सर ऊपर से ईट व पत्थर गिरते रहते हैं। अगर इस काम को प्रशासन द्वारा रोका नहीं गया तो किसी समय भी कोई जनहानि होने की संभावना है।
क्षेत्रीय लोगों का यह भी कहना है कि भवन संख्या 490/16 के मालिक अजय अग्रवाल और उनके परिवार के लोग इस बिल्डिंग में रह रहे परिवार के लोगों को खाली करवाने के उद्देश्य से विवादित जमीन व भवन का ठेका पट्टा लेकर उसे खाली करवाने वाले कुछ वकीलों की टीम को भी इस काम में लगा दिया है। जिसमें वकीलों द्वारा समय पर लोगों को धमका कर उन्हे कुछ पैसे देकर बिल्डिंग को खाली करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग पैसा ना लेकर बिल्डिंग को खाली करने को तैयार नहीं है। उनके ऊपर वे समय-समय पर दबंगई दिखाने पर उतारू रहते है।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *