Breaking News

प्रभु राम की कथा का गुण-गान 15 मार्च रामलीला मैदान ऐशबाग में शुरू


आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ, प्रभु श्री राम जी की कृपा तथा हनुमान जी की प्रेरणा से एक अरब 96 करोड़ 8 लाख 53000 तथा 122 वर्षों पुराने सनातन धर्म तथा हिन्दुत्व जागरण के उद्देश्य से अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन एवं रामराज स्थापना महामंच के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च से 21मार्च तक सात दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम कथा का आयोजन रामलीला मैदान ऐशबाग लखनऊ में आयोजित किया गया है। श्री राम कथा , अयोध्या में प्रभु श्री राम जन्म भूमि के मुक्ति संघर्ष के 500 वर्षों के बलिदान एवं संघर्षों के उपरान्त 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा तथा भव्य राम मन्दिर निर्माण के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। प्रभु श्री राम के त्याग, अतताइयों के विनाश , नारी रक्षा तथा प्रभु श्री राम जी के मर्यादित आचरण को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरस संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा वृन्दावन, अयोध्या वासी राष्ट्रीय संत कथावाचक आचार्य देवमुरारी बापू जी के मुखारबिन्दु से होगी। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार, सचिव सतपाल सिंह, जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष एल एन गौतम,महासचिव जितेश श्रीवास्तव व जीतेन्द्र शर्मा, सचिव ए के त्रिपाठी एडवोकेट उपस्थिति रहे।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *