Breaking News

अहमदाबाद बनारस कनेक्ट ‘वातायन’ ने रचा साहित्य और संगीत का मनोहारी संगम

      अहमदाबाद। बनारस लिटरेचर फेस्टिवल एवं नवभारत निर्माण समिति, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अहमदाबाद के वेलकम होटल में ‘अहमदाबाद बनारस कनेक्ट ‘वातायन’ का भव्य आयोजन किया गया। साहित्य, संगीत और संस्कृति के इस सुंदर संगम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, कवियों, संगीतज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशिष्ट बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री भाग्येश झा तथा सारस्वत अतिथि पद्मश्री श्री तुषार शुक्ल रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवभारत निर्माण समिति, वाराणसी के सचिव डॉ. बृजेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं साहित्यप्रेमियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
उद्घाटन सत्र में पद्मश्री श्री तुषार शुक्ला, पद्मश्री शीन क़ाफ़ निज़ाम, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री सौरभ कुमार राय कमिश्नर इनकम टैक्स, श्री धर्मेंद्र सिंह डीआईजी सीआरपीएफ, डॉ. जयेंद्र सिंह जाडेजा, प्रोफेसर श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। श्री अमित पारीख ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ प्रथम सत्र का समापन हुआ।
द्वितीय सत्र ‘साबरमती के स्वर’ में गुजराती साहित्य और ग़ज़ल की मनोहारी छटा देखने को मिली। सुप्रसिद्ध गुजराती ग़ज़लकार श्री राजेश व्यास ‘मिस्कीं ’, श्री हरिद्वार गोस्वामी, श्रीमती रक्षा शुक्ला, श्री जयंत सिंह यादव, श्री किशोर जिगडरा आदि ने अपने सुंदर काव्य-पाठ से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस सत्र की अध्यक्षता श्री भाग्येश झा ने की।

Check Also

अमेरिका जाएंगे मोदी, ट्रम्प ने भेजा बुलावा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 12 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *