Breaking News

आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नये सत्र का आगाज

लखनऊ। आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में स्नातक पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए, बीकाम एवं बीकाम आनर्स के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 500 नये छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएफएस अफसर डीआर बंसल ने छात्रों को सम्बोधित किया।
उन्होंने छात्रों को बताया कि आईएमआरटी में शैक्षिक विकास के साथ ही शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास पर भी फोकस किया जाता है। इसके साथ ही छात्रों को अथक मेहनत कर लक्ष्य निर्धारण के लिए दशरथ मांझी और माइकल फेल्प का जीवंत उदाहरण भी दिया।
चेयरमैन ने अपने संबोधन में रोजगार के वर्तमान परिदृश्य के संदर्भ में शिक्षा के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नऐ छात्रों को लगन से अध्ययन करने और प्रबंधन एवं नेतृत्व की सैद्धान्तिक अवधारणाओं को वास्तविक जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को वर्तमान परिवेश में उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इंटरएक्टिव आइस ब्रेकर प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न पाठ्क्रमों में अकादमिक उत्कृष्ठता प्राप्त करने वाले छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए संस्थान के चेयरमैन की ओर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव संजीव बंसल, प्राचार्य डा. धर्मेश श्रीवास्तव के साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Check Also

पीसीएस अभ्यर्थियों को मिलेगा देश के श्रेष्ठ शिक्षकों का ऑनलाइन मार्गदर्शन

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2025 नए साल की पूर्व संध्या पर पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *