Breaking News

अमेरिका जाएंगे मोदी, ट्रम्प ने भेजा बुलावा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 12 एवं 13 फरवरी को वाशिंगटन की यात्रा करेंगे।
श्री मोदी 10 एवं 12 फरवरी को फ्रांस में एआई शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ सह अध्यक्षता करेंगे और वहीं से वह वाशिंगटन रवाना हो जाएंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक कामकाजी यात्रा करेंगे।”
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। श्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अमेरिका की यात्रा करने वाले कुछ गिने चुने विश्व नेताओं में से एक होंगे और यह तथ्य कि प्रधानमंत्री को नए प्रशासन के पद संभालने के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया गया है, यह भारत-अमेरिका साझीदारी के महत्व को दर्शाता है और द्विदलीय समर्थन को भी प्रतिबिंबित करता है, जो इस साझीदारी को अमेरिका में प्राप्त है।
संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन को लेकर सवालों के जवाब में विदेश सचिव ने कहा, “विदेश मंत्री एस जयशंकर अवैध आव्रजन से संबंधित मानक कार्रवाई प्रक्रिया (एसओपी) का विवरण की जानकारी दे चुके हैं। अमेरिका के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग सहित, वहां के अधिकारियों द्वारा हमें सूचित किया गया था। उन्होंने इस तथ्य पर ध्यान आकर्षित किया कि ये मानक प्रक्रिया एसे मामलों में लंबे समय से व्यवहार में हैं।”

Check Also

ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि ब्रिक्स देशों का अगला सम्मेलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *