Breaking News

14 मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगी 1974 स्टाफ नर्स

लखनऊ: दिनांक: 02 अगस्त, 2023
उत्तर प्रदेश के 14 स्वशासी राज्य मेडिकल महाविद्यायलों में जल्द ही स्टाफ नर्स की कमी दूर होगी। 1974 स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया आखिरी दौर में है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद चल रही है। ताकि मरीजों को उनके जिले में ही और बेहतर इलाज मिल सके। इसी क्रम में 14 स्वशासी राज्य मेडिकल महाविद्यालयों में इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। संसाधनों में इजाफा किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि डॉक्टर, पैरामेडिकल व स्टाफ नर्स की तैनाती की जा रही है। फेज-1 एवं  फेज-2 के कुल 14 स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्स सीधी भर्ती की जा रही है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट ऑफ मेडिकल सांइसेंस ने 1974 पदों पर सम्पन्न लिखित परीक्षा कराई। सफल अभ्यर्थियों के डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन भी पूरी हो चुकी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की कार्यवाही के बाद अर्ह व अनर्ह तथा अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियो की सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित की जा चुकी है। डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियो की च्वाइस फिलिंग के संबंध में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने नोटिस भी जारी कर दी है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाने से मरीजों को और बेहतर इलाज मुहैया कराने में मदद मिलेगीे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो रही है। इसमें किसी भी तरह के घालमेल की शिकायत नहीं मिली है। इस सुचिता को बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सरकार ने नियमित भर्ती का अभियान चला रखा है। इससे बेरोजगारी का भी खात्मा होगा।

Check Also

पीसीएस अभ्यर्थियों को मिलेगा देश के श्रेष्ठ शिक्षकों का ऑनलाइन मार्गदर्शन

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2025 नए साल की पूर्व संध्या पर पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *