Breaking News

पकड़ी गई बाघिन,12 घंटे दहशत का रहा माहौल: कभी दीवार पर ली जम्हाई तो कभी दहाड़ा

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के कलीनगर तहसील क्षेत्र के अटकोना गांव में सोमवार रात लगभग एक बजे किसान सुखविंदर सिंह के घर में बाघिन घुसने हर तरफ दहशत फैल गई। सुखविंदर के घर में बाघिन घुसने की जानकारी होने पर गांव में अफरातफरी मची रही। बाघिन सुखविंदर के घर के बाहर एक दीवार पर 11 घंटे तक रही। बाघिन की दहाड़ से गांव वालों की नींद फुर्र गई। बाघिन ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बाघिन कभी जम्हाई लेती तो कभी दीवार पर टहलने लगती। आज मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा गया। सुखविंदर के घर में बाघिन घुसने की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दीवार के आसपास जाल लगाया। सुबह होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। वन अधिकारियों और रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद लगभग 11 बजे शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम के प्रभारी डॉ दक्ष गंगवार ने तीन डॉट चलाईं। इनमें दो बाघिन के शरीर पर जाकर लगीं, जिससे वह बेहोश हो गई।

Check Also

2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *