Breaking News

दिव्यकृति सिंह को मिला अर्जुन अवॉर्ड

जयपुर, 20 दिसंबर

एशियाई खेलों में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतने वाली जयपुर की दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
घुड़सवार खिलाड़ी दिव्यकृति सिंह इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी बनीं।
केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इस वर्ष के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड की घोषणा की और इसमें घुड़सवार में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली दिव्यकृति सिंह पहली और एकमात्र भारतीय महिला हैं।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिव्यकृति ने कहा “यह एक सुखद अनुभव है और मैं अपने घोड़ों और अपने कोच की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद करने में समान भूमिका निभाई है।”
पिछले तीन वर्षों में दिव्यकृति ने जर्मनी में हेगन के प्रसिद्ध हॉफ कैसलमैन ड्रेसाज यार्ड में अपने कौशल को निखारा है। 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन में हांग्जो, चीन में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ड्रेसाज टीम में योगदान देना और पिछले महीने रियाद, सऊदी अरब में अंतर्राष्ट्रीय ड्रेसाज प्रतियोगिता में एक व्यक्तिगत रजत और दो कांस्य पदक हासिल करना शामिल है।
उनकी हालिया उपलब्धियों के अतिरिक्त, घुड़सवार खेलों में दिव्यकृति की वैश्विक स्थिति उनकी उल्लेखनीय रैंकिंग से रेखांकित होती है। गत मार्च तक इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन द्वारा जारी ग्लोबल ड्रेसाज रैंकिंग में उन्हें एशिया में नंबर एक और विश्व में नंबर 14 स्थान दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि दिव्यकृति सिंह द पैलेस स्कूल जयपुर और मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर में पढ़ी हुई हैं।

Check Also

पंजाब एफसी ने 134वें डूरंड कप के लिए  की 25 सदस्यीय टीम की घोषणा

मोहाली, 26 जुलाई, 2025: पंजाब एफसी ने 134वें डूरंड कप के लिए अपनी 25 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *