Breaking News

यूपी में नहीं महंगी होंगी शराब

लखनऊ, 20 दिसंबर

उत्तर प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति लागू होने के बाद प्रदेश में ना सिर्फ कंट्री मेड शराब की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि सरकार के खजाने को भी समृद्ध किया जा सकेगा। प्रदेश के आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने बुधवार को नई आबकारी नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में कंट्री मेड शराब की विभिन्न कैटेगरीज को संक्षिप्त करते हुए इन्हें अब केवल चार हिस्सों में बांटा गया है। पहले ये नौ श्रेणियों में होती थीं और इनके दाम भी अलग अलग होते थे। शराब की कीमतों में कमी लाने का सबसे बड़ा कारण यूपी में ग्रेन अल्कोहल को बढ़ावा देने की नीति है। इससे प्रदेश की दूसरे राज्यों पर निर्भरता खत्म हुई है और राजस्व को भी फायदा मिल रहा है।

Check Also

2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *