Breaking News

मदिरा दुकान के बाहर खुले में कराया मदिरापान,तो होगी सख्त कार्यवाही

लखनऊ: 09 जुलाई, 2024
उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिन मदिरा की दुकानों पर बैठकर पिलाने का लाइसेंस नहीं है, वहां पर खुले में लोग किसी भी दशा में मदिरा का सेवन न करें। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि बार और क्लबों में 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को मदिरा सर्व नहीं होनी चाहिए। इसके लिए लागातार चेकिंग की जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि निर्धारित समय के उपरान्त मदिरालय एवं बार नही खुलने चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रर्वतन की कार्रवाई भी जारी रहनी चाहिए। आबकारी मंत्री ने विभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये हैं।
नितिन अग्रवाल आज यहां गन्ना संस्थान में आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 58,310 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष माह जून तक 11,783.76 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने माह जून तक राजस्व की अधिकत्म उपलब्धि प्राप्त करने वाले जनपदों अयोध्या, मिर्जापुर तथा प्रयागराज प्रभार के अधिकारियों की सराहना की तथा न्यूनतम राजस्व प्राप्त करने वाले गोरखपुर, झांसी तथा बांदा प्रभार के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलिता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
आबकारी मंत्री ने कहा कि किसी भी दशा में बाहर से प्रदेश में अवैध मदिरा न आने पाये। ओवर रेटिंग करने वाले अनुज्ञापियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो। ओवर रेटिंग मिलने परे अनुज्ञापी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाये और दुकान का भी लाइसेंस निरस्त किया जाये। साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि उपभोक्ताओं को देशी मदिरा टेट्रा पैक में ही उपलब्ध हो। किसा भी दशा में मिलावट की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। आबकारी मंत्री ने सभी दुकानों पर पॉश मशीनों के संचालन और मशीन द्वारा स्कैनिंग करते हुए मदिरा की बिक्री शत-प्रतिशत सुनिश्चित किये जाने का भी निर्देश दिये।
प्रमुख सचिव, आबकारी श्रीमती वीना कुमारी ने बताया कि माह जून में 3431.20 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां हुई हैं। गत वर्ष इसी माह में 3622.24 करोड़ रुपये की प्राप्तियां थी। उन्होंने बताया कि माह जून के निर्धारित लक्ष्य 4800 करोड़ रूपये के सापेक्ष 71.48 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ है। अगले त्रैमास के लिए सभी को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के सख्त निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि माह जून तक कुल 224147 छापे मारे गये, 27256 अभियोग पकड़े गये तथा 735735 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। तस्करी में लिप्त 49 वाहन जब्त किये गये तथा 2056 व्यक्तियों को जेल भेजा गया।
बैठक में आबकारी आयुक्त, डा0 आदर्श सिंह, अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) श्री ज्ञानेश्वर त्रिपाठी एवं विशेष सचिव श्री दिव्य प्रकाश गिरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ जनपदों के अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *