Breaking News

आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा आयोजित किया जायेगा ‘सतत विकास के लिए विज्ञान’ विषयक यूथ कॉन्क्लेव

लखनऊ। ‘जी-20 में भारत की अध्यक्षता का उत्सव’ श्रृंखला में आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ में दिनांक 3 अगस्त 2023 को यूथ कॉन्क्लेव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पाण्डे होंगे। आकाशवाणी, लखनऊ के इस कॉन्क्लेव में लोकप्रिय आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत व पार्टी की शानदार प्रस्तुति होगी।

डॉ0 सुशील कुमार राय ने बताया कि एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा चयनित विद्यार्थियों द्वारा ‘सतत विकास के लिए विज्ञान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जायेगा। छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार और सान्त्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा जी-20 क्विज में भी प्रतिभाग किया जायेगा।

कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय के उप कुलपति विंग कमांडर अनिल कुमार, आकाशवाणी, लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुश्री मीनू खरे एवं एआईआईटी के निदेशक बिग्रेडियर श्री उमेश चोपड़ा आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन शोभित गुप्ता, तरूश्री और  डॉ प्रज्ञान डंगवाल द्वारा किया जायेगा।

स्थान – एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ

समय – अपराह्न 02.30 बजे

Check Also

2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *