Breaking News
बुधवार को ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम लला मंदिर में दूसरे दिन भी भक्तों की भारी भीड़

अयोध्या, 24 जनवरी श्रीराम लला के बाल स्वरूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। बड़े हों या फिर बुजुर्ग, वे इस दौरान लगातार “जय श्री राम के नारे” लगाते दिखे। अयोध्या की सड़कों पर आस्था का समुद्र देखने को मिला। बुधवार को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए। श्रीराम जन्मभूमि पथ के मार्गों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हालंकि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सहूलियत के लिए प्रशासन व पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रीराम लला के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। लाखों लोग प्रभु का बाल रूप निहार कर निहाल हुए।

प्राण प्रतिष्ठा होने से तेजी से बढ़ी है श्रद्धालुओं की संख्या
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रभु श्रीराम की नगरी राममय हो चुकी है। देश दुनिया में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां आने की ललक बढ़ी है। इस क्रम में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन 5 लाख से अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किये।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उपरांत आम जनमानस के लिए खोले गये मंदिर मे जहां पहले दिन 5 लाख लोगों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया था, वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी सुबह से दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन लाभ करवाने के लिए प्रशासन जुटा रहा। दर्शन करवाने के क्रम मे दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किये। साथ ही उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की भारी संख्या और आस्था को देखते हुए फिलहाल मंदिर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर खोला जा रहा है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में सभापति विधान परिषद, अध्यक्ष विधानसभा, मंत्रिमण्डल के सहयोगियों तथा विधानमण्डल सदस्यों के साथ भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया

लखनऊ : 11 फरवरी, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *