आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ/अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को नासिक से रामलला के लिए सोने और चांदी की जरी से बने वस्त्र, अनुष्ठान के लिए गोबर से बनी ईंट व 250 किलो गाय का घी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को समर्पित किया गया।पोशाक लेकर रामनगरी आए बालकृष्ण कापसे ने बताया कि 40 दिव्यांगों ने फूलों के रंग को धागों पर चढ़ा कर इस वस्त्र को तैयार किया गया है। इसमें लगभग छह माह का समय लगा है। पोशाल में सोने और चांदी की जरी का भी उपयोग हुआ है।प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाय के गोबर से बनी विशेष ईंट, दीपक और 250 किलो गाय का शुद्ध देशी घी भी तैयार किया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि वस्त्र पर सजा यह रंग कृत्रिम नहीं है। इसके लिए पहले फूलों को उगाया गया फिर उसे सुखाए उससे रंग बनाया और धागे को रंगा गया। दिव्यांगों ने कपड़े को बनाया। इसका बड़ा महत्व है।

Parivartan Live