Breaking News

सपा ने नकुल सक्सेना को नियुक्त किया लखीमपुर व सीतापुर लोकसभा प्रभारी

आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद ने सभा के राष्ट्रीय सचिव नकुल सक्सेना को लोकसभा चुनाव हेतु लखीमपुर व सीतापुर लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, नकुल एक तेजतर्रार छवि वाले युवा नेता हैं जिनका प्रभाव लखीमपुर व सीतापुर दोनों की लोकसभा में माना जाता हैं वे काफ़ी वर्षों से इन लोकसभाओं में अपना योगदान देते आ रहे हैं, उन्हें प्रभारी बनाये जाने के बाद उन्होंने कहा कि मैं पार्टी द्वारा मुझे दी गई इस नयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से निभाने का वचन दिया है., नकुल सक्सेना ने बताया कि उन्हें पार्टी द्वारा आदेश मिला है कि वे अपने प्रभार क्षेत्र जल्द से जल्द पहुंच कर अपना कार्यभार संभाले, वे जल्द ही लखीमपुर व सीतापुर का दौरा करके इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने हेतु अपने दिशा निर्देश व अनुभव वहा के कार्यकर्त्ताओं से साझा करेंगे व सबको साथ लाकर जनता के बीच पहुंच कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का कार्य मे जुट जाएंगे, दोनों ही लोकसभाओं के युवाओं ने समाजवादी पार्टी द्वारा नकुल को प्रभारी बनाये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए नकुल को बधाइयां दी है, व पूरा साथ देने का वादा भी किया है।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *