आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव के अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा लोगों का कहना है कि हमारा समाज बिखरा हुआ है वह एकजुट नहीं है वह वह वोट नहीं करता है लेकिन हमारा कहना है हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से उनको एकत्रित करके हम जागरूक कर रहे हैं शत प्रतिशत करने का संकल्प लिया है. इसके लिए मैं हमेशा प्रयास करता रहूंगा. अन्य संगठन भी वोट शत प्रतिशत बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ लोकसभा सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रत्याशी है. हम लोगों का फर्ज है कि उनको तीसरी बार भी विजय बनाएं और उनको 5 लाख वोटो से जीत दिलाये. मै भी पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी हूं. ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि हमको भी आप लोग चुनाव मे भारी मतों से जीत दिलाते है आपके बीच हमेशा रहूंगा, क्योंकि मैं आप लोगों के बीच का ही नागरिक हो और हमेशा आप लोगों के लिए सेवा के लिए तत्पर रहूंगा. मैं राम भक्त हूं और राम कथा कार्य भी करता रहता हूं मै आपके दुख दर्द में साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि कई कार्यक्रम होने एवं रास्ता जाम होने के कारण देरी से आया हूं अतः मुझे माफ करिएगा. और मैं हमेशाआपके साथ खड़ा रहूंगा।
विशिष्ट अतिथि आज तक मिश्रा संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी, ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में बहुत सारी योजनाओं को अमल लाया
जा रहा है जिसमें हर क्षेत्र में रोजगार एवं मिल रहे है. धार्मिक स्थल को तीर्थ के रूप में काफी सांवरे जा रहे है . आजादी से पहले आजादी के समय कश्मीर समस्या थी उसका भी धारा 370 कानून को सामप्त करने कार्य किया है, अब एक देश एक कानून सभी को मानने होगे.सभी को समान अधिकार एवं पूरी सुविधाएं दिलाने का कार्य किया जा रहा है. महिलाओं के क्षेत्र में बेटी पढ़ाओ.सम्मान बढ़ाओ. महिलाओं को स्वरोजगार. मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल, सभी जगह महिलाएं काम कर रही हैं, उनकी काफी भागीदारी बढ़ रही है. शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है. और लोगों को रोजगार भी दे रही है. मेट्रो रेलवे स्टेशन एवं जन सामान्य के लिए बड़े-बड़े पुल का निमाण हो रहा है. जिससे आवागमन मे आसानी हो सके. और सुरक्षित रहे.. विशिष्ट अतिथि मेंबर इंचार्ज आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अब कायस्थ जागरूक हो गया है और अपने अधिकार मांगने भी लगा है. और हमारे समाज के व्यक्ति को पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. ओमप्रकाश श्रीवास्तव है हमें चाहिए सब लोग मिलकर प्रत्याशी को जितना चाहिए इसलिए सब लोग जुड़ जाए. इस अवसर पर जनस समस्याओं के लिए जो कार्य जनता मैं किए गए हैं उनका उसे अपील में विस्तार से दिया गया है और सभी को मार्गदर्शन भी दिया गया है,ताकि जीत भारी मतों से हो सके रक्षा रक्षा मंत्री 5 लाख वोटो से जीतना है जिससे कि वह देश की सेवा करते रहे. मुंबई से आए अंतर्राष्ट्रीय हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव ने से सभी को काफी हंसाया। अपने कई रोचक कार्यक्रम से सबको रोक रखा. वरिष्ठ नागरिक जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी जनता को वोट करने में सहायता प्रदान करनी चाहिए।मतदाता को वोट करने से जागरूकता आती है, और अपने अधिकार की पहचान होती है
कार्यक्रम का संचालन शेखर श्रीवास्तव ने किया विकास नगर के समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता आयुष श्रीवास्तव एव प्रत्यूष श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ता प्रत्यूष श्रीवास्तव ने अपनी काफी भागीदारी दिखाई और कार्यक्रम को सफल किया. उनकी पूरी टीम अंतिम समय तक कार्य मे लगी रही. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश, प्रदेश महिला अध्यक्ष, रितु खरे, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव, गोंडा से आए सभासद अमनदीप श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, केपी टेस्ट प्रयागराज लखनऊ, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार आमोद श्रीवास्तव ने भागीदारी की और कार्यक्रम सफल बनाया।

Parivartan Live