लखनऊ। दारू पार्टी के दौरान बीबीडी की छात्रा की गोली लगने से हुई मौत, पार्टी में शामिल थे कई युवक और बीबीडी कॉलेज की बी काम आनर्स की 23 वर्षीय मृतक छात्रा। दयाल रेजीडेंसी के किराए के एक मकान की घटना। जिस मकान में रात में चल रही पार्टी चल रही थी, वह एक पुलिसकर्मी का बताया जा रहा है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। मृतक छात्रा का नाम निष्ठा त्रिपाठी बताया जा रहा है, वह हरदोई की रहने वाली थी। कॉलेज मे आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के बाद दयाल रेसीडेंसी गयी थी छात्रा, बताया जा रहा है कि दोस्त आदित्य पाठक के कहने पर दयाल रेसीडेंसी स्तिथ मकान मे गयी थी छात्रा। घर के किचन से शराब की बोतल बरामद। पुलिस आदित्य पाठक समेत एक अन्य युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ मे जुटी।

Parivartan Live