दिल्ली। 13 दिसंबर। आज 12 ईपीएस-95 पेंशनर कर्मचारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मजबूर होकर आमरण अनशन बैठ गये । जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आमरण अनशन बैठ रहे थे । वरिष्ठ साथियों के मना करने पर वह मान गये, लेकिन राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत, अपनी पत्नी मीना वीरेंद्र सिंह, डॉ पी एन पाटिल राष्ट्रीय सलाहकार, रामचेत सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, रघुनंदन सिंह वरिष्ठ सदस्य प्रयागराज, इकबाल सिंह वरिष्ठ सदस्य मेरठ, विवेकानंद त्रिपाठी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष देवरिया, उमेश तिवारी, गोरखपुर मंडल, कुशीनगर, वालके अप्पा, अहमदनगर जिला तहसील अध्यक्ष, दादा देशमुख, मराठवाडा , महाराष्ट्र, सुभाष पोखरकर ,संघटक पश्चिम भारत, , सिरडी महाराष्ट्र, सहमति से बैठे। जंतर मंतर पर 8 दिसंबर से किया जा रहे क्रमिक अनशन का सरकार की ओर से कोई सार्थक परिणाम न आने के कारण वृद्ध पेंशनरों में रोष व्याप्त है ।न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे हैं आंदोलन के तहत जंतर मंतर पर क्रमिक अनशन के छठे दिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पेंशनर बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
आज सबेरे मथुरा की सांसद हेमा मालिनी जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत को इस विषय पर वार्ता के लिए अपने आवास पर बुलाया और कहा कि आपकी पीड़ा वह प्रधानमंत्री तक अवश्य पहुंचाएगी, अतः आप लोगअनशन पर ना बैठे।इसके अतिरिक्त आज अनशन स्थल पर सांसद सुप्रिया सुले भी आयीं, उन्होंने कहा कि ईपीएस-95 पेंशन का मुद्दा उन्होंने कल ही लोकसभा में उठाया था आपका विषय इतना संवेदनशील है, पता नही फिर भी सरकार ध्यान क्यों नहीं दे रही।आपकी बेटी आपके लिए लड़ेगी इसलिए आप लोग आमरण अनशन न करें।
अनशन स्थल पर आज उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी, महामंत्री राजशेखर नागर, बीपी मिश्रा, चंद्रशेखर पाठक, दिनेश कुशवाहा, आर एन द्विवेदी, सुभाष चौबे ,रामबाबू गुप्ता एस के शर्मा,रामसेवक गुप्ता आदि तथा उत्तराखंड की ओर से उत्तर भारत के मुख्य समन्वयक सुरेश डंगवाल, संजीव भोपाल सूरजभान , आदि ने सभा को संबोधित किया ।सभा में उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और महाराष्ट्र के अनेक जिलों से पेंशनर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभा के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत ने घोषणा की कि वह अबकी पेंशनरों की मांगे पूरी करा कर ही वापस होंगे इसलिए पिछले 5 दिनों से जारी श्रमिक अनशन के स्थान पर अब कल से आमरण अनशन होगा और वह पीछे नहीं हटेंगे।
आज धरने पर दो सांसद आमोल कोले, महाराष्ट्र, डिप्टी स्पीकर राज्य सभा, सांसद रंगा चन्दू बारे, पूना महाराष्ट्र ने वादा किया कि अभी संसद जोर -दार से आवाज उठाएंगे। आज की ऐतिहासिक सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रजावत ने की। उन्होंने ने कहा कि यह बहुत ही दुःखद है हम मजबूर होकर आमरण अनशन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी ने कहा कि सभी सदस्यों को बारी-बारी से बैठना पड़ेगा। राष्ट्रीय महासचिव ने आमरण अनशन एवं मौन व्रत धारण किया है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी, राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, उमाकांत सिंह, मुख्य समन्वयक मुख्यालय उत्तर प्रदेश, आर एस नागर , एवं राजीव भटनागर, राष्ट्रीय सचिव ने सभा का संचालन किया। आर पी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश महासचिव, सुभाष चौबे, मुख्य मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी आमोद श्रीवास्तव,आर एन द्विवेदी , संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूरन शर्मा, दिल्ली, राष्ट्रीय सचिव रमेश बहूगुणा , आशा कांबले दिल्ली महिला वरिष्ठ सदस्य ,-राजीव भटनागर राष्ट्रीय सचिव उपस्थित रहे ।

Parivartan Live