Breaking News

12 दिसंबर समर्पण दिवस पर अवंती बाई चिकित्सालय में जरूरतमंदों मरीज़ों को कंबल वितरित किए

आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल ने 12 दिसंबर समर्पण दिवस के अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व मे संगठन के पदाधिकारियो ने अवंती बाई महिला चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजो को कंबल वितरित किए। संगठन के प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने बताया की कंबल वितरित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना चाहिए हम जो भी मदद कर सकते हैं जितनी भी कर सकते हो हमें आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए यह भाव सामाजिक समरसता को ताकत देता है और समाज को आगे बढ़ने का मौका देता है*कंबल वितरित करने वाले पदाधिकारियो में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, आकाश गौतम, राजीव कक्कड़, दीपेश गुप्ता, राजेश गुप्ता सुनीत साहू,सन्त गुप्ता, शुभम मौर्य आरके मिश्रा संजय निधि अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *