Breaking News

ईपीएस-95 का उत्तर प्रदेश 12-13 दिसंबर का दिल्ली में क्रमिक अनशन जंतर मंतर में

लखनऊ। राष्ट्रीय संघर्ष समिति, ई पी एस 95 के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जो जंतर मंतर पर 8 दिसंबर से लगातार दिल्ली में क्रमिक अनशन चल रहा है उसमें उत्तर प्रदेश का अनशन दिनांक 13 एवं 15 दिसंबर को होना था उसको राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत द्वारा दो दिन का 12 दिसंबर मंगलवार और बुधवार दिनांक 13 दिसंबर को जंतर मंतर पर दिल्ली में होना है। इस अनशन कार्यक्रम में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जिलों एवं मंडलों के ई पी एस 95 के पेंशनरों एवं कार्यरत कर्मचारियों को शामिल होना अनिवार्य है इसके अतिरिक्त अलीगढ़। गाजियाबाद। नोएडा। आगरा। बुलंदशहर। मुरादाबाद। रामपुर। बरेली।मेरठ। सहारनपुर। मुजफ्फरनगर। एटा। मैनपुरी। फर्रूखाबाद। हाथरस। मथुरा। कासगंज। बिजनौर। दिल्ली जिलों तथा मंडलों के पेंशनर और कर्मचारी भारी संख्या में शामिल होकर आन्दोलन सफल करें । जिससे सम्पूर्ण भारत में रामलीला मैदान की तरह प्रथम स्थान प्राप्त हो सकें।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *