Breaking News

किरण पटेल की पत्नी ठगी के आरोप में गिरफ्तार

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का ऑफिसर बनकर जम्मू-कश्मीर में बड़ी ऐश से घूमने और जेड प्लस सुरक्षा लेने वाले ठग किरण पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मालिनी और किरण पटेल के खिलाफ अहमदाबाद में पॉश इलाके में एक बंगला हड़पने का आरोप है। किरण पटेल पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। आरोप है कि किरण और उसकी पत्नी मालिनी ने एक बुजुर्ग दंपति की कोठी पर कब्जा जमाया हुआ था। 22 मार्च को इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, इसके बाद से ही मालिनी पटेल फरार चल रही थी। उसे भरूच जिले के जम्बूसर शहर में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।

Check Also

पार्टी के दौरान बीबीडी छात्रा की गोली लगने से मौत, दो युवक हिरासत में

लखनऊ। दारू पार्टी के दौरान बीबीडी की छात्रा की गोली लगने से हुई मौत, पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *