Breaking News

भाजपा ने एक वर्ष में मेडिकल छात्रों को दिए 6 नए एम्स मेडिकल कॉलेज – नीरज सिंह

आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ। भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह द्वारा लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में लखनऊ महानगर में आईआईएम रोड स्थित कैरियर मेडिकल एवम डेंटल कॉलेज, गणेशगंज स्थित साड़ी महल में व्यापारियों के साथ बैठक की एवं कैंट विधानसभा स्थित मंडल तीन के स्कीरा टावर के पास नुक्कड़ सभा के साथ कैंट मंडल एक के आजाद नगर पुलिस चौकी के पीछे आयोजित नुक्कड़ सभा में सम्मिलित होकर देश के लोकतंत्र महापर्व में आने वाले 20 मई 2024 को हर व्यक्ति को वोट करने का संकल्प कराया। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से राजनाथ सिंह को कमल का बटन दबाकर ऐतिहासिक मतों विजयी बनाने की अपील की। फिर गणेशगंज स्थित साड़ी महल में विवेक बदलनी द्वारा बड़ी संख्या में व्यापारियों की बैठक में सम्मिलित होकर व्यापारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा योजनाओं तथा व्यापार में सरकार द्वारा डिजिटलीयकरण करके सरलीकरण करते हुए भ्रष्टाचार का अंकुश लगाया गया, माफिया का सफाया हुआ तथा राज्य सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाया गया।
कैंट विधानसभा स्थित मंडल तीन तीन के स्कीरा टावर के पास पार्षद आशीष हितेशी द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन के बाद कैंट मंडल एक के आजाद नगर पुलिस चौकी के पीछे आदर्श मिश्रा द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में सम्मिलित होकर जनसमूह को संबोधित किया।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *