आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ ।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का आरिफ होटल में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री नटवर गोयल के संयोजन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग जी उपस्थित थे, उन्होंने कहा की पहले मतदान फिर जलपान कहते हुए का नारा दिया और कहा कि मतदाता का अधिकार होता है और वह शत प्रतिशत वोटिंग करानी चाहिए जिससे कि देश मजबूत एवं सामर्थ्यशाली बन सके । व्यापारी समाज आत्मनिर्भर और विकसित भारत में संकल्प की सिद्धि के लिए अनुवाद रूप से मतदान करें शत प्रतिशत मतदान ही आम जनमानस में निर्वाचन को लेकर व्याप्त विसंगति को समाप्त कर व्यापारी वर्ग का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान को लेकर व्यापारी वर्ग पर उदासीन होने का आरोप लगता रहा है इसलिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापारिक बोर्ड के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापारी वर्ग से १०० प्रतिशत मतदान का आह्वान किया है गर्ग ने लखनऊ में राणा प्रताप स्थित निजी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैश्य नटवर गोयल एवं लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नटवर गोयल का देश घर भर के व्यापारी समाज पर व्यापक और वह खासा प्रभाव है इसलिए उनकी अपील का बड़ा असर होता दिख रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग के सरकारी के व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भी है इसके अलावा वह अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और रामायण रिसर्च काउंसिल के अंतरराष्ट्रीय संयोजक भी हैं ।यह वह पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं संस्थागत वित्त मंत्री भी रह चुके हैं । इसी तरह नटवर गोयल भी उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष नटवर गोयल ऑल इंडिया बेस्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस लोकतंत्र के महापर्व में सब की भागीदारी जरूरी है और अपने वोट को सही इस्तेमाल कर चुनना चाहिए और अपने देश का नाम ऊंचा करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि कोई छल से या प्रलोभन में या किसी जाति विशेष को ध्यान रखकर वोट नहीं करनी चाहिए। वोट हमेशा अपना निर्णय होना चाहिए। देश हमारा सुरक्षित हाथों में है और दिनों दिन मजबूत होता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बढ़ रही है । पारदर्शी तरीके में वोटिंग कराई जा रही हैं, जिससे आपको अपनी पर्ची देखने को मिल जाती है कि किसको वोट दिया है इसलिए इलेक्ट्रानिक मशीनों का उपयोग सार्थक हो रहा है।अब पहले से जल्दी और एवं आसान हो गया है वोट करना। प्रशासन को चाहिए की गर्मी के सीजन में किसी को भी कष्ट नहीं होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष नटवर गोयल ने कहा कि हम लोग इसी प्रयास में हैं किसी व्यापारी भाई को कष्ट ना हो और सभी व्यापारी भाई हम लोगों का साथ दे रहे हैं। और दूर तो दूर अपील की जा रही है और मतदान अधिक से अधिक करें देश का नाम रोशन करें। अंत में गोयल जी ने सभी पत्रकारों को आने पर आभार प्रकट किया।

Parivartan Live