Breaking News

योग्य व्यक्तियों की निरंतर कमी चिंता का विषय है- दीपक मालवीय

कानपुर। सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज आज़ाद नगर के सभागार में विकासिका साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता कृष्ण कांत अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि दीपक मालवीय ने बताया की योग्य प्रतिभाओं की सतत् कमी हो रही है जो चिंता का विषय है, उन्होंने कहा कि पहले योग्य व्यक्ति काफी थे आसानी से मिल जाते थे पर अब नही, ऐसी सभा में हमें मुख्य अतिथि बनने का सौभाग्य मिला यह मेरे गौरव की बात है., उन्होंने कहा कि शिव शरण त्रिपाठी को मिले सम्मान को सार्थक बताया। डी ए वी की प्रोफेसर डाॅ. दया दीक्षित ने पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों द्वारा की गयी स्वार्थ रहित पत्रकारिता के बारे में बताया तथा शिव शरण त्रिपाठी की निर्भीक पत्रिकारिता को सराहा और उसी से प्रेरणा लेने को कहा आज इसी की बहुत अवश्यकता है।
“प्रेरणा पुरुष” सम्मान से सम्मानित साहित्यकार एव ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार संप्रति “दि मॉरल” समाचार पत्र के संपादक शिव शरण त्रिपाठी ने कहा कि इस सम्मान से उनका दायित्व समाज के प्रति और अधिक बढ़ गया है उन्होंने कहा कि आजकल सम्मान एवम पुरस्कारों की जो रेवड़ी की तरह बँट रहे हैं उनके प्रति अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कांत अवस्थी ने की, उन्होने कहा कि पुरस्कार योग्य व्यकि्त को ही मिलना चाहिए इसी लिए दो साल तक इन्तजार किया. कार्यक्रम का संचालन श्रवण शुक्ल’ ने बहुत कुशलता के साथ किया।सभी गणमान व्यकितयो ने काफी सराहना की. कार्यक्रम मे विषय प्रवर्तन “विकासिका” के संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होने बताया कि संस्था अपने कार्यकाल की सिल्वर जुबली मना चुकी है. अभी तक 15 पुरस्कार योग्य व्यक्तियों को दिया जा चुका है। शिवशरण त्रिपाठी का चयन काफी विचार विमर्श करके निर्णय किया गया है।
कार्यक्रम मे मुख्यरूप से दण्डी स्वामी रमाकांत शुक्ला, डाॅ. सुरेश अवस्थी, इरशाद कानपुरी में श्री त्रिपाठी के सम्मान में अपनी रचनाएँ पढ़ी। कार्यक्रम में डाॅ.जहान सिंह, शशि शुक्ला, अंकिता त्रिपाठी, सीता त्रिपाठी, लखनऊ से आमोद श्रीवास्तव, पत्रकार, राकेंद्र मोहन तिवारी, दुर्गा बाजपेई, विकास शुक्ल अक्षत् व्योम, प्रेम स्वरूप त्रिपाठी सहित नगर के सैकड़ों साहित्यकर, कवि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

वायु सेना अस्पताल, कानपुर ने गो ग्रीन साइक्लोथॉन का आयोजन किया।

कानपुर, 13 अगस्त 2023 वायु सेना अस्पताल, कानपुर ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *