Breaking News

निर्वाचन की नवीन डिजिटल पहल ’उत्तरा’ का हुआ विमोचन

24 अप्रैल, 2024 लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को  एक नवीन डिजिटल पहल ’उत्तरा’ का विमोचन किया। ’उत्तरा’, एक डिजिटल शुभंकर, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव से संबंधित जानकारी प्रदान करना और उनके प्रश्नों का समाधान करना है, सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचना है।
इस डिजिटल शुभंकर के माध्यम से, मतदाता एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक हैंडल्स के जरिए अपने प्रश्न पूछ सकेंगे। ’उत्तरा’ प्रत्येक दिन डिजिटल वीडियो के माध्यम से इन प्रश्नों के उत्तर प्रदान करेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करना है।
’उत्तरा’ के विमोचन के साथ, उत्तर प्रदेश में मतदाता जागरूकता और डिजिटल संवाद में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस अभिनव प्रयास से  मतदाताओं की जिज्ञासाओं का डिजिटल समाधान किया जाएगा।

Check Also

मौसम की मार से आहत किसानों को राहत पहुंचाएगी योगी सरकार

लखनऊ : 14 मई, 2026     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *