Breaking News

3 यूपी नौसेना इकाई एन.सी.सी लखनऊ का अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर -2023 संपन्न

लखनऊ, 12 जून 2023
आगामी अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर -2023 के लिए कैडेटों को तैयार करने के उद्देश्य से, 3 यूपी नौसेना इकाई एन.सी.सी लखनऊ ग्रुप के कैडेटों को, जिसमें सीनियर डिवीजन के बालक एवं बालिकाएं दोनों शामिल थे, एक कठोर सत्र आयोजित किया गया, जिसके दौरान कैडेटों को बोट पुलिंग का प्रशिक्षण दिया गया, जहां उन्होंने गोमती नदी में नौसेना की  डीके व्हेलर बोटो पर अभ्यास किया। प्रशिक्षण सत्र कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनोद जोशी, मुख्य प्रशिक्षक के के तिवारी और अन्य प्रशिक्षण कर्मचारियों की देखरेख में आयोजित किया गया था।
व्यावहारिक प्रशिक्षण से पहले, कैडेटों को डीके व्हेलर बोट के विभिन्न हिस्सों, पुलिंग ऑर्डर एवं प्रशिक्षण के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
बोट पुलिंग के इस तरह के सत्र कैडेटों के कौशल को बढ़ाते हैं और उनमे आगे बढ़ने, टीम वर्क, आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं। आगामी नौकायन शिविर, शिप अटैचमेंट एवं अन्य केंद्रीय शिविरों के लिए कैडेटों की शारीरिक क्षमता एवं दृढ़ता में सुधार के लिए यह सत्र आयोजित किया जा रहा है।

Check Also

एम15 ग्वालियर में दिग्विजय प्रताप सिंह ने खिताब किया अपने नाम

ग्वालियर, 7 दिसंबर, 2025: राउंडग्लास टेनिस अकादमी के खिलाड़ी दिग्विजय प्रताप सिंह ने राउंडग्लास आईटीएफ मेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *