Breaking News

नदेही चीनी मिल जसपुर, उत्तराखंड के सभी नदेही चीनी मिल, वन निगम एवं एफ सी आई कर्मचारियों का 7 दिसम्बर को दिल्ली जाने का ऐलान

देहरादून। 30 नवंबर को ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक नदेही चीनी मिल जसपुर में आयोजित की गयी। जिसमे एफ सी आई, वन निगम, उत्तराखंड परिवहन निगम सूत मिल जसपुर के सेवानिवृत कर्मियो ने भाग लिया, मुख्य वक्ता राजेन्द्र वालिया, पन सिंह नेगी, महाराज सिंह, प्रेम प्रकाश , रिषीपाल सिंह थे ।अन्त में राज्य संयोजक जगत सिंह डंगवाल ने कमचारी को 7 दिसंबर को अपनी भागीदारी करने की अपील की और मांग की, कि न्यूनतम पेंशन 7500+डी ए, और सबको चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाय। आज की मीटिंग की अध्यक्षता रिषीपाल और संचालन प्रेम प्रकाश ने किया। जगत सिंह डंगवाल राज्य संयोजक उत्तराखंड रहे।

Check Also

भारत से सीधे होंगे कैलाश पर्वत के दर्शन, चीन से होकर जाने का झंझट खत्म; जल्द खुलेगा नया रूट

पिथौरागढ़: शिवभक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। शिवधाम यानी कैलाश पर्वत जाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *