Breaking News

राजेंद्र प्रसाद जयंती का समारोह धूमधाम मनाया गया

लखनऊ। 3 दिसम्बर डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय , लखनऊ के अध्यक्ष दिनेश खरे ने किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केशव प्रसाद मौर्या , उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, एव विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ अरुण कुमार सक्सेना , वन मंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता, ओम प्रकाश श्रीवास्तव , मंत्री, भाजपा प्रकोष्ठ थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष में डा इन्द्रसेन श्रीवास्तव को वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना एवं लखनऊ मेयर सुषमा खकरवाल ने सम्मानित किया । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राकेश शंकर, सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष ,मोहित श्रीवास्तव, लखनऊ जिला महामंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार आमोद श्रीवास्तव,अनेक साथी उपस्थित रहे।

Check Also

हर महिला की लड़ाई, हमारी लड़ाई है- अल्का लांबा

लखनऊ, 12 फरवरी 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय में एक न्याय है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *