Breaking News

हर महिला की लड़ाई, हमारी लड़ाई है- अल्का लांबा

लखनऊ, 12 फरवरी 2024।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय में एक न्याय है महिला न्याय, कांग्रेस प्रतिबद्ध है हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए, कांग्रेस संघर्षरत है हर महिला को न्याय का हक मिलने तक। उक्त बातें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहीं। श्रीमती लांबा ने कहा कि भाजपा जिस तरह से अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचा रही है, उससे उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर होता है। उन्होंने आज यहां भाजपा के दुष्कर्मी नेताओं का एक पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाली बेटियों का शोषण करने वाले बृजभूषण शरण सिंह, को सरकार का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। उसी पोस्टर में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, पूर्व भाजपा विधायक रामदुलार गौर, भाजपा नेता पदम राजन, कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व सांसद चिन्मयानंद, पूर्व मंत्री संदीप सिंह सैनी जैसे भाजपा से जुड़े और महिलाओं के प्रति अपराध में संलिप्त नेताओं की करतूत उनकी तस्वीरों समेत शामिल हैं।

लांबा ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाओं के प्रति अपराध उ0प्र0 होते हैं। महिला कांग्रेस प्रतिबद्ध है हर पीड़िता की मदद के लिए, उन्हें न्याय दिलाने के लिए। उन्होंने नारी न्याय योद्धा बनने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर ( 9891802024 ) भी जारी किया। श्रीमती लांबा ने कहा कि ‘‘डोनेट फॉर न्याय’’ अभियान के तहत महिला कांग्रेस पूरे सम्पर्ण से लगी है और ‘‘एक दान देश की बेटियों के नाम’’ के साथ इस अभियान को मजबूती प्रदान कर रही है।

अल्का लांबा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में हर जिला मुख्यालय पर निकाली जा रही यात्रा में महिला कांग्रेस भी सहभागी बनेगी और 50 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। 10 जनवरी को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनने के बाद एक महीने में वह 16 राज्यों का दौरा कर चुकी हैं। आज सुबह वह अपने दो दिवसीय दौर पर लखनऊ पहुंची। श्रीमती लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए और न्याय यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर जिले पर नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया जायेग। इस अनुक्रम में पहला सम्मेलन प्रदेश के जनपद बाराबंकी में कल दिनांक 13 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।

प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती शामीना शफीक, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्य जोन श्रीमती विद्या नेगी, आगरा जोन प्रभारी श्रीमती संगीता गर्ग, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी, पूर्वी की अध्यक्ष सुश्री शहला अहरारी, बुन्देलखण्ड जोन की अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा ठाकुर, आगरा जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजपूत जी मौजूद रहीं।

Check Also

राजेंद्र प्रसाद जयंती का समारोह धूमधाम मनाया गया

लखनऊ। 3 दिसम्बर डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *