Breaking News

वायु सेना अस्पताल, कानपुर ने गो ग्रीन साइक्लोथॉन का आयोजन किया।

कानपुर, 13 अगस्त 2023

वायु सेना अस्पताल, कानपुर ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव के एक भाग के रूप में 13 अगस्त 2023 को 0500 बजे 75 किमी लंबे साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई, जो ऐतिहासिक नाना राव पेशवा स्मारक पार्क, बिठूर और वापसी मार्ग से गुजरते हुए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुआ।

इसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करना और मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति पाना था। स्कूली बच्चों, आईआईटी कानपुर के छात्रों सहित विभिन्न आयु वर्ग के 120 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग इस कार्यक्रम में भाग लिया। एनसीसी के कैडेट, वायु सेना अस्पताल और स्थानीय सेना इकाइयों के सेवा कर्मियों सहित एयर फोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (अफ़वा) के सदस्यों ने साइक्लोथॉन में भाग लिया।

प्रतिभागियों के बीच कानपुर के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अलावा, साइक्लोथॉन कानपुर की जनता को आवागमन के एक सामान्य साधन के रूप में साइकिल चलाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे न केवल उनकी शारीरिक फिटनेस बढ़ेगी बल्कि कार्बन फ़ुटप्रिंट को कम करने में भी योगदान देता है। व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वायु सेना अस्पताल, कानपुर द्वारा साइकिल और हेलमेट प्रदान किए गए। यह आयोजन बेहद सफल रहा।

Check Also

2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *