ISRO को आज एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. ISRO की रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक का परीक्षण सफल रहा है. कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में सुबह करीब 7.10 बजे ISRO का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ. रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग पर ISRO ने बताया कि ‘रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक के मामले में यह हमारी बड़ी कामयाबी है.

Parivartan Live