Breaking News

कायस्थ प्रत्याशियों को तन मन धन से जिताने का कार्य करेगा कायस्थ समाज

आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रेस कांफ्रेंस कॉफ़ी हाऊस हजरतगंज में हुई जिसमें मध्य भाग के महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष संतोष निगम ने अपने साथियो के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में लोकसभा के और चार विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं और किसी भी दल ने हमारे समाज के व्यक्तियों को टिकट नहीं दिया है जो कि बहुत ही चिंता का विषय है जो भी राजनीतिक दल हमारे समाज के व्यक्तियों को टिकट देगा हमारा समाज हमारा अखिल भारतीय कास्यथ महासभा उस राजनीतिक दल को तन मन और धन से पूरी ताकत के साथ सपोर्ट करेगा और वोट करेगा और प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेगा. संतोष निगम ने बताया की उनकी महासभा का संगठन पूरे भारत एव प्रदेशो में है जो पूरी ताकत के साथ एक जुट होकर समाज के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी। संतोष निगम ने उत्तर प्रदेश की छह लोकसभा सीट से समाज के किसी भी व्यक्ति को टिकट देने की जोर – दार मांग की। जिसमें प्रयागराज, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर और बनारस है। प्रेसवार्ता उनके साथ आमोद श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष, नकुल सक्सेना प्रदेश सचिव, विशाल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के समापन पर में संतोष निगम ने सभी पत्रकार साथियो का आभार प्रकट किया और उनको होली की अग्रिम बधाई दी।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *