Breaking News

टीडी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने छात्रों के कलाई पर बांधी राखियां

लखनऊ। गोमती नगर स्थित टीडी इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालेज के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राओं ने कॉलेज के छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाइयों के मंगलमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की।

वहीं दूसरी तरफ छात्रों ने अपनी बहनों के रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही छोटी बच्चियों ने कॉलेज के प्रबंधक महादेव यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री महादेव यादव द्वारा छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी सिंह, अध्यापक ममता तिवारी,निशा नायर,आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Check Also

पीसीएस अभ्यर्थियों को मिलेगा देश के श्रेष्ठ शिक्षकों का ऑनलाइन मार्गदर्शन

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2025 नए साल की पूर्व संध्या पर पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *