Breaking News

08 सितम्बर, 2023 को अयोध्या में होगा जटायु क्रूज बोट शिप का शुभारम्भ

लखनऊ: 06 सितम्बर, 2023
राम नगरी अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट से 08 सितम्बर, 2023 को सायं 05 बजे आयोजित एक भव्य समारोह में जटायु क्रूज बोट शिप का संचालन शुरू किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होंगे। अयोध्या के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जटायु क्रूज बोट शिप ऐतिहासिक नदी सरयू की लहरों पर रोमांचक यात्रा का अनुभूति करायेगा। 70 से 100 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाली यह बोट गुप्तार घाट तक लगभग 18 किमी0 की यात्रा तय करेगी। यह बोट पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इसमें निचले और ऊपरी दोनो डेक होंगे।
यात्री शहर के समृद्ध विरासत, प्राचीन मंदिरों एवं विभिन्न घाटों का दर्शन कर सकेंगे। इस बोट पर मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक दर्शन का भी अनुभव करेंगे। अयोध्या क्रूज लाइन्स प्रा0लि0 के एमडी राहुल शर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि यात्रियों को एक अविस्मरणीय यात्रा का अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि एक अल्ट्रा लक्जरी क्रूज को भी तैयार किया जा रहा है। जिसे पुष्पक विमान नाम दिया गया है। इसका निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
जलावतरण समारोह में विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें लल्लू सिंह सांसद अयोध्या, विधानसभा सदस्य श्री वेदप्रकाश गुप्ता व विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र सिंह तथा अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी के अलावा प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार तथा विशाल सिंह नगर आयुक्त तथा वीसी अयोध्या भी मौजूद रहेंगे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में सभापति विधान परिषद, अध्यक्ष विधानसभा, मंत्रिमण्डल के सहयोगियों तथा विधानमण्डल सदस्यों के साथ भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया

लखनऊ : 11 फरवरी, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *