सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय ईडी के सह-निदेशक पवन खत्री के ख़िलाफ़ रिश्वत लेने का केस दर्ज किया है ।
इस मामले में शराब व्यापारी अमनदीप धाल और दिल्ली के क्लेरिजेज़ होटल के CEO विक्रमादित्य के ख़िलाफ़ भी एफआईआर दर्ज की गयी है। सीबीआई ने इसके साथ ही एयर इंडिया के जनरल मैनेजर दीपक सांगवान व सीए प्रवीण कुमार वत्स, ईडी में यूडीसी नीतेश कोहर,व बीरेंद्र पाल सिंह पर मामला दर्ज किया है। अमनदीप धाल और उनके पिता बीरेंद्र पाल सिंह ने ईडी जांच में मदद के लिए सीए प्रवीण वत्स के ज़रिए पांच करोड़ की रिश्वत दी।

Parivartan Live