Breaking News

सीएम योगी ताज होटल में फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए शामिल

लखनऊ, 29 अगस्त:

वर्ष 2017 में सरकार बनते ही सबसे पहले फिक्की के एक कार्यक्रम में जाने का मौका मिला। उस समय समझ में नहीं आ रहा था कि कार्यक्रम में क्या बाेलूं, क्योंकि उस समय सरकार और उद्योग जगत में विश्वास का अभाव था। पूर्व की सरकारों ने राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण प्रदेश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया। नौकरशाही का बैरियर प्रदेश के विकास को बाधित कर रहा था। आज 6 वर्षों के कार्यकाल में जो माहौल बना है ये उसी का नतीजा है कि फिक्की 38 वर्षों के बाद प्रदेश की राजधानी में अपने नेशनल एग्जिक्यूटिव्स के साथ बैठक करने जा रहा है। यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश वाकई में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोमतीनगर के ताज होटल में आयोजित फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कही।

सरकार बैंक का सीडी रेशियो 60 फीसदी ले जाने की दिशा में कर रही काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अंधकार के युग और बीमारू राज्य से उबर कर एक विकसित राज्य की ओर अग्रसर हो चुका है। अब वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनेगा। आप सभी का सकारात्मक योगदान हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस में चौथे स्थान से दूसरा स्थान हासिल किया है, जो सरकार की पिछले 6 वर्षों में कार्य प्रगति की इच्छा दृष्टि को दर्शाता है। किसी भी प्रदेश में निवेश की सबसे पहली आवश्यकता होती है सुरक्षा की, जिसे हमारी सरकार ने भली भांति समझा। उसके नतीजे आज सभी के सामने हैं। प्रदेश में आज अपराध नहीं होते हैं, कोई भी फिरौती के लिए अपहरण जैसे कृत्य नहीं कर सकता है। कोई गुंडा किसी इंडस्ट्री में जा करके गुंडा टैक्स की वसूली और धमकी नहीं दे सकता है। इन सभी से मुक्त हो करके प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में जो नई रैंकिंग हासिल की है, वह आप सबके सामने है। प्रदेश में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स गठित करके 64000 हेक्टेयर लैंड को भू माफिया के कब्जों से मुक्त करवा करके इंडस्ट्री के लिए लैंड बैंक तैयार किया गया है। 6 वर्ष पहले बैंक का सीडी (क्रेडिट-डेबिट) रेशियो 42 फीसदी था जबकि आज यह 56 फीसदी तक पहुंच चुका है और बहुत जल्द हम इसे 60 फीसदी तक ले जाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में रिजर्व बैंक के आंकड़े आए हैं, वह समझने के लिए प्राप्त होंगे कि उत्तर प्रदेश आज किस दिशा में आगे बढ़ चुका है।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *