Breaking News

युवा कांग्रेस के ”यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम के सीजन-5 की शुरुआत

लखनऊ, 17 दिसंबर 2024।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए तैयार किए गए मंच ‘‘यंग इंडिया के बोल’’ कार्यक्रम के सीजन-5 की शुरुआत की गई तथा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का पोस्टर भी लांच किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं दिनेश कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस विनीत कम्बोज, युवा कांग्रेस मध्य के का0 अध्यक्ष अंकित तिवारी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से ‘‘यंग इंडिया बोल’’ कार्यक्रम-सीजन-5 के लांचिंग के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का युवा सरकार के तानाशाही रवैये, बेरोजगारी, महंगाई, जैसे मुद्दे पर सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। चाहे जितनी नुकीली बैरीकेडिंग सरकार युवाओं को रोकने के लिए लगाए लेकिन अब युवा भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मन बना चुका है। इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस विनीत कम्बोज ने कहा कि युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का यह मंच युवाओं के लिए बनाया है जिसके माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा के बल पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के प्रवक्ता बने का अवसर मिलेगा जो आम युवा हैं, आम जनता की आवाज मीडिया के माध्यम से उठाना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म है। इस मौके पर युवा कांग्रेस मध्य के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर से ‘‘यंग इंडिया के बोल’’ कार्यक्रम की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरू हो चुकी है। युवाओं के लिए यह बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से वह आम जनता की आवाज बन सकते हैं।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *