Breaking News

भारत विकास परिषद ने की भीषण गर्मी में आम जनता के लिए वाटर कूलर की स्थापना

आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ। भारत विकास परिषद्, पूर्वी शाखा लखनऊ सेवा ट्रस्ट भवन, खरगापुर, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में मनीष आर्या, स्वामी/प्रबंधक यूरोकिड स्कूल द्वारा सपरिवार उपस्थित होकर अपनी माता जी की पुण्य स्मृति में एक वाटर कूलर लगवाया गया। इस भीषण गर्मी में उपस्थित लोगों ने ठंडा पानी पीकर तृप्ति का अनुभव किया। सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन श्रीप्रकाश द्वारा मनीष जी, उनके परिवार व उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, पूर्वी शाखा की सक्रिय सदस्य डॉ श्रीमती सुषमा तिवारी, रमेश सिंह, के. एन. आर्या, डॉ देवेंद्र चोपड़ा, श्रीमती प्रगति पाण्डेय सहित कई लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

Check Also

इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (CDE) सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ।  इंटर-कमांड सतत दंत शिक्षा (Continuing Dental Education – CDE) सम्मेलन का उद्घाटन आज लेफ्टिनेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *