Breaking News

पूरे भारत में एकजूटता बनाकर अपना लक्ष्य प्राप्त करना है- डा इंद्रसेन श्रीवास्तव

आमोद श्रीवास्तव
चित्रकूट/ लखनऊ. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव , प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि की हैसियत से कहा कि यह हमारा समाज बुद्धिजीवी वर्ग कहलाता है इसलिए इसमें एकता कम हो पाती है मगर फिर भी जो एकता होती है वह 100 के बराबर होती है सब 1000 हुआ एक लाख के बराबर हो जाते हैं, मैं इसी को उद्देश्य से पूरे भारत में बैठक करता रहता हूं और उसके उत्थान की हमेशा चिंता रहती है और यह काम हमारे लिए नियमित है. इसलिए आप लोग भी जागरूक रहे और एक दूसरे को जोड़ने का काम करें क्योंकि जब जुड़ेंगे और संवाद होगा और तभी ताकत बनेगी, आपका बड़ा से बड़ा काम जल्दी हो जाएगा, मैं और मेरा संगठन इसके लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा. कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,उत्तर प्रदेश का मध्य भाग के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष निगम के नेतृत्व मे कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिला अध्यक्ष रामशंकर श्रीवास्तव के संयोजन, एवं महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश खरे , , महिला अध्यक्ष सीमा निगम, महिला महामंत्री डा. सुनीता श्रीवास्तव के सहयोग से चित्रकूट धर्मशाला एवं चित्रकूट मंदिर को नई शक्ल देने में जुट गये हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि श्यामचंद श्रीवास्तव महामंत्री,आमोद श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष,लखनऊ जिला अध्यक्ष डॉ मोहित श्रीवास्तव ने भागीदारी तथा मार्गदर्शन दिया. इस कार्यक्रम के कर्ताधर्ता बधाई के पात्र हैं उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है, नेतृत्व करने वाले मध्य भाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष निगम,जिला अध्यक्ष रामशंकर श्रीवास्तव एवं महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, तथा उनकी पूरी टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। अंकुर श्रीवास्तव को हाई स्कूल में 95% अंक लाकर चित्रकूट का नाम रोशन किया, उनके साथ 11 अच्छा काम करने वालों को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं माला पहनाकर देकर और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अरुण श्रीवास्तव ने बड़ी कुशलता के साथ संचालन किया तथा काफी जानकारियां दी, गोविंद श्रीवास्तव, शुभचिंतक ने अपनी फोटो ग्राफी से सबको प्रभावित किया, बांदा से संजय निगम , हमीरपुर एवं उन्नाव आलोक निगम से कार्यक्रम में आए वरिष्ठ साथियो का सम्मान किया गया, कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष रमाशंकर श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त किया और इससे भी बड़ा कार्यक्रम करने का वादा किया. इससे भी बड़ा कार्यक्रम करने का वादा किया।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *