आमोद श्रीवास्तव
लखनऊ भाजपा की अवध प्रांत क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी स्वाति सिंह ने एक चर्चा के दौरान बताया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को नई संसद में अपने अभिभाषण में 31 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के कहा था यह नए संसद भवन में मेरा पहला संबोधन है उन्होंने कहा आजादी का अमृत काल के प्रारंभ मे निर्मित इस नए संसद भवन की भव्यता पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि यह इमारत एक भारत श्रेष्ठ भारत का सार रखती हैं और भारत समृद्ध सभ्यता संस्कृति के प्रतीक के रूप में काम करती है. राष्ट्रपति ने 21वीं सदी के भारत के लिए नई परंपराएं स्थापित करने के समर्पण को मूत रूप लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ इसकी प्रतिध्वनि पर जोर दिया. राष्ट्रपति ने माननीय सदस्यों को सूचित किया कि इस वर्ष संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ है, आजादी के अमृत कल के रूप में मनाया जा रहा है, अमृत कलश नामक अभियान के दौरान मेरी माटी मेरा देश पहले के हिस्से के रूप में देश के हर गांव में मिट्टी दिल्ली पहुंचाई गई थी, इसके अंतर्गत 2 लाख से ज्यादा शिला फलक स्थापित किए गए,जिसमें तीन करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने पांच प्राण की शपथ ली थी, 70000 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए, 2 लाख से अधिक अमृत वाटिका का निर्माण हुआ और 2 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए और 16 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की है अमृत उत्सव के दौरान कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गई राजधानी दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित एक संग्रहालय की स्थापना की गई की, साहिबजादो की याद में वीर बाल दिवस घोषित हुआ और सरकार ने विभाजन की विभीषका को याद करते हुए 14 अगस्त को विभीषका दिवस के रूप में मनाया जाता है, राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां के बारे में बताया कि जिन्होंने राष्ट्र के गौरव में योगदान दिया है उनको भी याद को भुलाया नही जायेगा, उन्होंने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत लगातार दो तिमाहियों सबसे तेजी से विकसित करने वाली अर्थव्यवस्था बना है तथा भारत की विकास दर 7.5% से अधिक रही है उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन में स्पष्ट रूप से देखी गई इसी क्रम में अटल सेतु का निर्माण हुआ भारतीय एयरलाइन कंपनी ने विश्व की सबसे बड़ी एयरलाइन डील की है सरकार ने मिशन मोड में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, उन्होंने बताया कि तीन दशक के इंतजार के बाद पारित हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए कहा कि इससे विधानसभा और लोकसभा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है, गुलामी के कालखंड की आपराधिक न्याय व्यवस्था को समाप्त करते हुए देश को न्याय संहिता मिली है उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय कानून में भी संशोधन किया है जिससे तेलंगाना में ट्राइबल विश्वविद्यालय की स्थापना को बल मिलेगा उन्होंने में उन्होंने आज कहा उन्होंने कहा कि जम्मू कर की कश्मीर से आर्टिकल 370 इतिहास हो चुका है तीन तलाक के विरुद्ध काला कानून बनाया गया है शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नया कानून बनाया गया है वन रैंक वन पेंशन लागू की है सेना में जीडीएस की भी नियुक्ति की है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, शक्ति वंदन योजना, बेटियों के लिए, पानी देने के लिए हर घर नल से जल देने की योजना सौभाग्य योजना, वर्किंग वूमेन हॉस्टल स्कीम की योजना, स्वयं सहायता समूहों को कृषि एव राशन की दुकानों में महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी है,महिला पीएसी बटालियन मे महिला शक्ति केंद्र एवं महिलाओं को बंपर नौकरियां दी गई है अवध प्रांत की सह मीडिया प्रभारी स्वाति सिंह ने कहा कि इस तरह केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है और आगे कार्य करती जा रही है महिलाओं के उत्थान के लिए अग्रसर रहेगी, सशक्तिकरण के कई योजनाएं एवं 33% आरक्षण का अनुमोदन किया गया. वही उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं उत्थान के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वन किया है, जिससे महिलाओं की पहले से मजबूत होती जा रही है, महिलाएं मातृ शिशु का भी लाभ उठा रही है, शिक्षा के क्षेत्र में कोचिंग की सुविधा का भी लाभ एवं अल्प बचत निवेश की योजनाओ से भी फायदा उठा रही है,तो हम कह सकते हैं उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियां महिलाओं को आगे बढ़ रही है. सुश्री स्वाति सिंह ने कहा की इन योजनाओं से महिलाओं का आत्म बल बढ़ेगा और स्वाभिमान से जी सकेंगी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान हेतु हर संभव प्रयास कर रही है.

Parivartan Live