Breaking News

आकाशवाणी लखनऊ द्वारा किया जायेगा यूथ कॉन्क्लेव एवं लोक संगीत संध्या’ का आयोजन

लखनऊ । ‘जी-20 में भारत की अध्यक्षता का उत्सव’ श्रृंखला में आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा संत गाडगे प्रेक्षागृह, उ0 प्र० संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर, लखनऊ में दिनांक 11 अगस्त 2023 को पांचवा ‘यूथ कॉन्क्लेव एवं लोक संगीत संध्या’ का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ0 विद्या बिन्दु सिंह का ‘लोक संगीत में पर्यावरण’ विषयक व्याख्यान होगा।

कार्यक्रम अधिशासी(सम0) डॉ0 सुशील कुमार राय ने  बताया की इस कॉन्क्लेव में आकाशवाणी, लखनऊ के अनुमोदित कलाकारों द्वारा लोक संगीत गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ युवाओं द्वारा युवा संवाद में प्रतिभाग भी किया जायेगा। श्री केवल कुमार के निर्देशन में अवधी लोकगीतों में कजरी, झूला, सावन और देशभक्ति लोकगीतों की प्रस्तुति होगी।  श्री रामरथ पाण्डेय व साथी कलाकारों द्वारा शानदार आल्हा गायन भी किया जायेगा। साथ ही श्री अप्पानाथ व साथियों द्वारा राजस्थानी कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति भी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन नन्दिनी मिश्रा और सुनील शुक्ला द्वारा किया जायेगा।

Check Also

गंगा और एल्गोरिदम: AI के युग में अद्वैत की वापसी?

रवि प्रकाश सिंह बनारस के दशाश्वमेध घाट पर एक बूढ़ा पंडित बैठा था। उसके सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *