Breaking News

रतन गैलेक्सी अपार्टमेंट में श्री चित्रगुप्त जी एवं कलम-दवात की पूजा धूम-धाम मनायी गई

लखनऊ। वृदांवन योजना के रतन गैलेक्सी अपार्टमेंट में कायस्थ बंधुओं ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की छत्र-छाया में शामिल होकर श्री चित्रगुप्त महाराज जी की पूजा हुई, तथा कलम-दवात का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अपार्टमेंट के सभी कायस्थ- बन्धुओं ने खुशी से भागीदारी कर आनन्द का अनुभव महसूस किया। इसमें खास -बात यह थी कि मुख्य अतिथि महिला रीतू खरे थी। रीतू खरे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष है साथ ही वह निषाद पार्टी की महिला महामंत्री भी है। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर यहां उपस्थित हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले हम सभी अपने को कायस्थ- कहे, उसके बाद अपनी उपजाति श्रीवास्तव, खरे, निगम एवं भटनागर आदि छोटे समूह से बड़े समूह में जुड़कर एक बड़ी ताकत बन जायें। यही हमारी कोशिश है, यह कोशिश जरूर सफल होगी। हमारा प्रयास यही है। कार्यक्रम में सभी अपने- अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन धीरज निगम ने अपनी पूरी टीम के साथ सफल बनाया। इसलिए उनको बहुत -बहुत बधाई। कार्यक्रम में आए अतिथियों का धीरज निगम की टीम ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिसमें मुख्य अतिथि रीतू खरे, प्रदेश महिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष, आमोद श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार, अमित श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ लखनऊ एवं देवेन्द्र श्रीवास्तव का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वृन्दावन रत्न ग्लैक्सी वरिष्ठ कायस्थ नागरिक रविशंकर, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, प्रियंका, अजय श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र नाथ श्रीवास्तव कार्यक्रम का आयोजन किया । सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रतन गैलेक्सी के कायस्थ बंधुओं के सहयोग से कार्यक्रम बेहद सफल रहा। धीरज निगम एवं उनकी टीम ने चाय-नाश्ता एवं प्रसाद रूप में मिष्ठान्न का वितरण किया गया। अन्त में धीरज निगम की टीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *