Breaking News

भारत, अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: योगी

लखनऊ : 23 अगस्त, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चन्द्रयान-3 की सफलतम लैण्डिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर चन्द्रयान-3 की सफल लैण्डिंग का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नये भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़नरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के पवित्र भाव के साथ इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, जो अब तक किसी ने नहीं किया। इसरो के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव में चन्द्रयान-3 की सफल लैण्डिंग का कार्य सम्भव किया, जो अब तक दुनिया के लिए असम्भव था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्द्रयान-3 मिशन से वैज्ञानिकों को ब्रह्माण्ड के रहस्यों को सुलझाने और अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी। यह सफलता आत्मनिर्भर भारत की ताकत को प्रदर्शित करती है। भारत, अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

Check Also

2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *