Breaking News

यूपीडब्लूजेयू बुलंदशहर जिला अध्यक्ष अशोक गोयल का निधन

लखनऊ,। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की बुलंदशहर जिला इकाई के अध्यक्ष अशोक गोयल का रविवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी ने अशोक गोयल के दुखद निधन पर शोक जताया है। बुलंदशहर यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष अशोक गोयल पश्चिम उत्तर प्रदेश के जाने माने पत्रकार थे। दैनिक जागरण व अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में दशकों तक सेवाएं देने के बाद वे स्वतंत्र लेखन कर रहे थे। विगत वर्ष जुलाई 2022 में उन्हें बुलंदशहर यूपीडब्लूजेयू का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि 69 वर्षीय श्री गोयल संगठन को विस्तार देने के काम में जुटे थे और पश्चिम के कई जिलों में दौरा करते रहते थे। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने दुख की इस घड़ी में साहस देने की कामना की है।

Check Also

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिवर्तन लाइव। राजीव सिंह लखनऊ, 31 दिसंबर2025।  वर्ष 2026 प्रदेशवासियों के लिए नई उम्मीदों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *